झाबुआ। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने झाबुआ जिले में अवैध चिकित्सकों की जांच हेतु राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल गठित किए। जारी आदेशानुसार विकासखंड झाबुआ के लिए तहसीलदार झाबुआ खंण्ड चिकित्सा अधिकारी कल्याणपुरा एवं संबंधित थाना प्रभारी, झाबुआ नगर के लिए तहसीलदार झाबुआ, सिविल सर्जन झाबुआ एवं संबंधित थाना प्रभारी, विकासखण्ड राणापुर के लिए तहसीलदार राणापुर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी रानापुर एवं संबंधित थाना प्रभारी, विकासखंड रामा के लिए तहसीलदार झाबुआ, खंड चिकित्सा अधिकारी रामा एवं संबंधित थाना प्रभारी, विकासखंड मेघनगर के लिए तहसीलदार मेघनगर, खंड चिकित्सा अधिकारी मेघनगर एवं संबंधित थाना प्रभारी, विकासखंड थांदला के लिए तहसीलदार थांदला खंड चिकित्सा अधिकारी थांदला एवं संबंधित थाना प्रभारी, विकासखंड पेटलावद के लिए तहसीलदार पेटलावद, खंड चिकित्सा अधिकारी पेटलावद एवं संबंधित थाना प्रभारी का दल गठित कर दल को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध चिकित्सकों की जांच कर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने अनुभाग में समन्वय स्थापित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अभिमत लेते हुए अवैध चिकित्सकों के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
Trending
- खेत में पलटा ट्रैक्टर: किसान की दबने से मौत, साथी गंभीर घायल
- सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे
- छकतला हाट बाजार में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से लगा लंबा जाम, अधूरा नाली निर्माण बना मुसीबत
- सर्व विश्वकर्मा समाज के युवक – युवतियों के सम्मेलन का दिया निमंत्रण
- आदिवासी युवाओं ने थाने का घेराव कर दी चेतावनी, कहा– ‘आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन’
- मेहमानी के विवाद में मामा ने की भांजा-जमाई की धारदार हथियार से हत्या
- युवाओं का फूटा आक्रोश: बोरी थाना क्षेत्र में विधवा महिला से बर्बरता के खिलाफ ग्रामीणों का महाआक्रोश
- ककराना में नर्मदा समग्र के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का लोकार्पण हुआ
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड
- पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला में नवीन बाल कैबिनेट का गठन