झाबुआ। केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन की लापरवाही से सिलिकोसिस से सैकड़ों ग्रामीण आज भी पीडि़त है। ग्रामीणों को गांवों में रोजगार नहीं मलने से उन्हें गुजरात एवं राजस्थान राज्यों के विभिन्न शहरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है, वहां जाकर वे सीमेंट एवं अन्य जहरीली फैक्ट्रियों में कार्य कर तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे है। यह आरोप जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने लगाते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार में मनरेगा योजना पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है। योजना में कहीं कार्य नहीं हो रहे है तो कहीं कार्य अधूरे पड़े है और ग्रामीणों को कार्य करने पर राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके साथ ही कपिल धारा कूप योजना एवं अन्य शासकीय योजनाओं में कार्य अधूरा होने एवं ग्रामीणों को मजदूरी करने पर भुगतान नहीं होने से उन्हें पलायन पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। भूरिया ने बताया कि वहां जाकर ग्रामीण कई तरह की दमा, अस्थमा, सांस संबंधी बीमारियां एवं मुख्य रूप से सिलिकोसिस जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो रहे है। जिला प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीणों का पलायन हो रहा है तो दूसरी तरफ जब वह कार्य करके पुन: लौट रहे है तो बीमार पडऩे पर उन्हें शासन तथा जिला प्रशासन की ओर से कोई मदद भी नहीं मिल रहीं है। सिलिकोसिस से सैकड़ों ग्रामीण पीडि़त है और कई अपनी जान गंवा चुके है। हाल ही में करड़ावद बड़ी के भगत फलिये में भी एक ग्रामीण युवक की इस बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। भूरिया ने पीडि़त ग्रामीणों को आर्थिक सहायता देने की मांग प्रशासन से की है।
Trending
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?
- बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी