चंद्रशेखर आजाद नगर। आजाद अतिथि शिक्षक संघ चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा द्वारा मंडी ग्राउंड में बैठक का आयोजन किया। जिसमें अतिथियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई तथा 10 अक्टूबर को भोपाल में आंदोलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अतिथि शिक्षक संघ जिलाअध्यक्ष भीका गणावा, उपाध्यक्ष कैलाश मंडलोई जिला प्रभारी प्रताप सिंह डामोर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सोलंकी एवं समस्त अतिथि शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विस्तार से चर्चा की गई एवं अतिथि भर्ती प्रक्रिया में समस्याओं को लेकर अतिथि शिक्षक अभी भी बाहर है उनकी समस्याएं भी सुनी गई तथा उन्हें उनको पुनः नियुक्ति करने पर चर्चा की गई। Post navigation Exclusive Video: मुख्यमंत्रीजी, गरीबों का निवाला छीनकर राशन के अनाज की इस तरह हो रही कालाबाजारी.. थाना परिसर में विधि विधान से सम्पन्न हुई शस्त्र पूजा, टीआई ने सुख शांति की प्रार्थना कर दशहरे की बधाई दी