नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk शहर के बाबेल कंपाउंड में आज एक युवक ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगा ली, युवक का नाम भावेश पँवार बताया जा रहा है, आत्महत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है, युवक अपने निवास के पास ही रातीतलाई स्कूल में पढ़ाई कर रहा था, युवक का पूरा परिवार गणेश विसर्जन के लिए गया था तभी मौके का फायदा उठा कर युवक भावेश ने फांसी लगा ली, इस संबंध में झाबुआ थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि एक युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई है, मर्ग कायम कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। विवेचना जारी है। Post navigation चुनावी रंग में रंगा पेटलावद; वार्ड 1 और 8 में इन्होंने जमा किया अपना फार्म, पढ़िए ताजा अपडेट … आखिर कलेक्टर सभाकक्ष झाबुआ में क्यों नाराज हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष