लवेश स्वर्णकार रायपुरिया गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है अंचल में गणेश उसत्व में गणेश की खूब पूजा अर्चना की गई तरह तरह के आयोजन भी हुए । गुरुवार शाम को छावनी बाजार में शिवगर्जना मित्र मंडल द्वारा भारत माता की रंगोली बनाई गई वहां 101 दीप के साथ गणेशजी ओर भारत माता की आरती हुईं भारत माता की रंगोली यहां आकर्षण का केंद्र थी। वही बप्पा मित्र मंडल भी कुछ ना कुछ नया रोजाना करता है यहां गुरुवार गणेश जी को 56 भोग लगाए और 51 थालियों से गणेश जी की आरती हुई काफी संख्या में दोनो ही स्थानों पर भक्तों ने पहुँचकर धर्म का लाभ लिया। भक्तों ने क्षेत्र में अच्छी बारिश की प्रार्थना भी की। आई माता मंदिर पर गणेश जी 56 भोग का प्रसाद चढ़ाकर आरती की गई। आग्रह:-आज गणेश उत्सव का अंतिम दिन है और झाबुआ लाइव आपसे अपील करता है कि गणेश जी के विसर्जन के दौरान नदी तालाबो में विसर्जन के दौरान बच्चो को विसर्जन के लिए पानी में नही जाने दे तथा सावधानिया रखकर ही नदी तालाबो में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करे। Post navigation एसडीएम ने किया उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी हाथों में मिट्टी के गणेशजी लेकर निकले विसर्जन करने, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश