अशोक बलसोरा, पारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री सार्वजनिक गणेश मंडल द्वारा स्थानीय बस स्टेंड पर पारा के राजा के पंडाल में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह कवि सम्मेलन 7 सितंबर बुधवार को रात्रि 8 बजे से शुरू होगा जिसमे की देश व प्रदेश के कुल 12 कवि भाग लेंगे। जिसमें झाबुआ जिले की माटी से आने वाले कवि तुषार राठौर भी अपनी काव्य रचनाओं से छाप छोड़ेंगे वहीं होने वाले इस विराट कवि सम्मेलन में अमंत्रीत कवि मुंबई से कवि कुलदीप शर्मा, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से कवित्री डॉ अमिता रस्तोगी,इंदौर से कवित्री अर्पणा जोशी अनूप,शिव शैलेंद्र यादव धार,सत्येंद्र वर्मा इंदौर,जगदीश राघव मेघनगर, बंटी बम मानवर, शरद जोशी अमझेरा, शुभम स्वराज वीर रस, महेश डांगी, सचिन निडर खाचरोद उपस्थित रहेंगे मंडल के सदस्यों ने काव्य के इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है। Post navigation निर्मला जैन के 36 उपवास पर श्रीसंघ ने किया बहुमान राम मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव