https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220907-WA0009.mp4 सलमान शैख @ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद के ग्राम बावड़ी में एक घटना हुई, जिसमें एक युवक तलाब में डूब गया। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला गुड्डू गणावा छात्रावास के पास स्थित तालाब में अपनी मोटर चालू करने के लिए पहुंचा था। यहां उसे अज्ञात कारणों के चलते करंट लग गया और वह सीधा तालाब में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी शव निकाला नही गया है। शव को तालाब में ढूढने के प्रयास जारी है। घटना के बाद तालाब किनारे ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। जब इस घटना का पता परिजनों को लगा तो उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी, इसके बाद झाबुआ से गोताखोरों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। Post navigation राजनीतिक हलचल: नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा में दो फाड़, भाजपाइयों के बीच दिखी रस्साकसी; क्या आम आदमी पार्टी की होगी एंट्री… राठौर समाज ने निकाली भगवान लक्ष्मीनारायण जी की डोल,12 गांवों के समाजजन हुए शामिल …