कुं हर्षवर्धन सिंह परिहार @ राणापुर 

झाबुआ के विधायक कांतिलाल भूरिया के ग्रह ग्राम राणापुर तहसील के मोरडूंडिया की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हो गया। कक्षा 10 वी के कक्ष में पढ़ाई चल रही थी उसी दौरान छत का प्लास्टर का एक हिस्सा गिर गया जिसके चलते एक छात्रा घायल हो गई। छात्रा का प्राथमिक इलाज किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम की सुचना प्राचार्य द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दी गयी है। पत्र में सहायक आयुक्त को सुचना दी गयी है कि यह प्लास्टर अक्सर गिरता रहता था .. इस पत्र से यह सवाल भी खड़ा होता है कि जब लगातार प्लास्टर गिरता रहा है तब कक्षाएं उस कक्ष में क्यों लगाई गयी। सुत्र बता रहे हैं कि स्कूल की छत की पहले से कमजोर होने की सुचना विगत शैक्षणिक सत्र में भी दी गयी थी लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की .. अब हादसे के बाद पालकगण ओर शिक्षक भी चिंतित हैं कि बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई कैसे की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *