झाबुआ Live Desk
बगैर पंजीयन के क्लीनिक खोलकर एलोपैथी की एच शेड्यूल की प्रतिबंधित दवाएं लिखकर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले कल्याणपुरा और भगोर के 2 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कल्याणपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर खंड चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर हुई है। बता दे कि एलोपैथिक दवाइयों के आधार पर चिकित्सा व्यवसाय करने वाले झोलाछाप के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें क्लीनिक आशापुरा के संचालक रविन्द्रसिंह हाडा और ज्योति विश्वास के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा म.प्र. राज्य आयुर्विज्ञान परिषद एक्ट 1956 1958 की धारा 24 एवं म.प्र. उपचार्य गृह तथा रजोपचार्य संबंधी स्थापनाये (पंजीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनीयम 1973 संसोधन अधिनीयम 2008 की धारा 3 का पाया जाने से कायमी अपराध की जाती है।
बता दे कि विगत दिनों कल्याणपुरा मेघनगर रोड और भगोर गांव में नायब तहसीलदार झाबुआ के मार्गदर्शन में जितेन्द्र सोलकी नायब तहसीलदार ड. बी.एस. डावर बी. एम.ओ. सामु.स्वा. केन्द्र कल्याणपुरा संयुक्त टीम द्वारा ड. रविन्द्रसिंह हाडा क्लीनिक आशापुरा और ज्योति विश्वास के क्लीनिक पर छापा मार कार्यवाही की गई है जिसमें ऐलोपेथिक (एम.आर.) के द्वारा प्रदाय की गई दवाईया पाये गई जो प्रथक से मेडिसीन सुची में संलग्न है संचालित अवैध क्लीनिक पर छापा मार कार्यवाही की गई है। उक्त क्लीनिक से ऐलोपेथिक दवाईया पाई गई जिन्हें पंचो के सामने जप्त की गई थी। अब इन दोनो पर एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर