भगोर। अब से कुछ देर पहले भगोर के समीपस्थ गांव गुंदीपाड़ा में दो गाड़ियों की आपसी भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेशन प्रो बाइक पर सवार पीपलखूंटा के नागरिक और डीलक्स पर नारायण दा के समीप वाघनेरा के तीन लोग सवार थे। जिनका भगोर एजनपुरा रोड पर आमने सामने एक्सीडेंट हो गया। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अभी राखी मनाने के लिए अपने गांव से दूसरे गांव की ओर जा रहे थे। लोगों ने तुरंत 108 को फोन किया और उनको अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *