झाबुआ । शनिवार को भाजपा मंडल थांदला एवं खवासा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कर दी। भावसार द्वारा थांदला मंडल के पदाधिकारियों के नामों की,की गई घोषणा के अनुसार थांदला भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर रहेंगे। दो महामंत्रियों के पद पर राजेश वसुनिया नाहरपुरा खेजडा एवं रादू डामोर व_ा को लिया गया है। 6 उपाध्यक्षों के लिये बाबु निनामा काकनवानी, हेमेन्द्रशर्मा थांदला कामिनी अरविंद रूनवाल थांदला, भगवानलाल पाटीदार परवलिया, कडवा कटारा हेडावा को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया । थांदला नगर अध्यक्ष के पद पर महेश नागर को नियुक्त किया गया है । मंडल मंत्री पद पर कीगा जामसिंह डामोर गोरिया खांदन, सेवला भूरिया मोरझिरी, मीरा लक्ष्मण हरिनगर, भरत कटारा भीमकुंड, पारस तलेरा थांदला एवं गोपाल बैरागी थांदला को जिम्मेदारी दी गई। मंडल के कोषाध्यक्ष अनील भंसाली थांदला रहेंगे। कार्यालय मंत्री का दायित्व विष्णु सोनी थांदला को तथा मीडिया प्रभारी का दायित्व राकेश सोनी थांदला को सौंपा गया । इसके अलावा थांदला मंडल में 43 कार्यकारिणी सदस्य, 8 विशेष आमंत्रित सदस्य के नामों की भी घोषणा की गई है । भावसार के अनुसार खवासा भाजपा मंडल में अध्यक्ष रमेशचन्द्र बारिया, 6 मंडल उपाध्यक्षों में जैनीबाई खवासा ममता चरपोटा भामल, दलसिंह गरवाल सेमलिया नारेला, बहादूर मेड़ा पाटडी, खुमचंद डामर परवाडा, एवं गिरधारी वसुनिया धुमडिया को उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया । 2 मंडल महामंत्री में गोपाल चौहान खवासा एवं कमल चावडा के नाम घोषित किए। मंडल कोषाध्यक्ष सचिन चोपडा को बनाया गया। 6 मंडल महामंत्रियों में बहादुर भूरिया सरपंच मादलदा, उदयसिंह जाधव भामल, जीवलता बहादूर आर्य मादलद, कमला राजू संगत, एतरीबाई डामर खवासा एवं कालु अमलियार सरपंच रतनाली को दायित्व सौंपा गया। कार्यालय मंत्री राजेन्द्र जाट एवं मीडिया प्रभारी संजय भटेवरा खवासा को बनाया गया है इसके अलावा खवासा भाजपा मंडल में कार्यकारिणी में 69 सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यो रूप में 9 पार्टी कार्यकर्ताओं को लिया गया है । जिला भाजपाध्यक्ष के अनुसार शेष रहे भाजपा मंडलों की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
Trending
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती
- राणापुर में गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण द्विशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा