झकनावदा – चुनाव नतीजे आने के बाद आखिर जिनके किस्मत में थी कुर्सी उन्हें मिल ही गई। उसी क्रम में पेटलावद जनपद पंचायत में जनपद सदस्य का चुनाव जीती श्रीमती दुर्गा बहन पड़ियार को निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष बनाया गया। उसी क्रम में ग्राम पंचायत झकनावदा में भी मंजू पति जितेंद्र राठौड को निर्विरोध उपसरपंच के पद पर मनोनीत किया गया। एवं रामीबाई बालू मेड़ा सरपंच के पद पर विजय हुई थी। इसी के साथ झकनावदा के समस्त विजय पंचों सभी को झकनावदा बस स्टैंड पर एकत्रित कर गुलाल व पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया। एवं गगन भेदी भाजपा विजय के नारे लगाए गए। एवं पूरे नगर में आतिशबाजी की गई। इसके साथ ही ढोल धमाकों के साथ पूरे नगर में समस्त विजय प्रत्याशियों का विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौतम ग्रुप पेटलावद के गौतम भाई गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल पडियार, शंकर लाल चौहान बिजोरी, गिरधारी बरफा, परीक्षित सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवां,हरिराम पडियार,होक्मीचंद चोयल, रमेश परवार,अंकित नगरिया,प्रदीप बोराणा,नारायण राठौड़,हरीश राठौड़ सहित नगर के जेजे ग्रुप एवं क्षत्रिय सीरवी समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विजय जुलूस में समस्त विजय प्रत्याशियों ने मतदाताओं का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया तो वही समस्त विजय प्रत्याशियों को नगर वासियों ने शुभकामनाएं दी।
Trending
- रक्षाबंधन के पूर्व रविवार के अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे डाक घर
- बाबा रामदेवरा के लिए 110 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ
- रूपगढ़ से युवक हिरासत में, साइबर ठगी के बड़े गिरोह से जुड़े तार होने की आशंका
- मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी पत्र भेजकर सीएमएचओ को गुमराह करने का प्रयास, अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज
- दशामाता के जयकारों से भक्तिमय हुआ खट्टाली
- जन आरोग्य समिति की बैठक सम्पन्न, अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के प्रस्ताव
- शिवशक्ति कांवड़ यात्रा कल: 700 श्रद्धालु झोतराड़ा से आजाद नगर तक करेंगे पदयात्रा
- जनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों का रुकेगा इंक्रीमेंट: सीएम डॉ. मोहन यादव
- रिमझिम बारिश के बीच भारी मन से दशा माता को दी विदाई
- निजी शिक्षण संस्था के नन्हे मुन्नों ने निकाली कांवड़ यात्रा