आलीराजपुर। त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना के सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा कलेक्टोरेट आलीराजपुर में हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के समस्त 13 वार्डों के परिणामों की घोषणा करते हुए विजयी रहे अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड क्रमांक एक से भदू पचाया, वार्ड क्रमांक 2 से कु. निर्मला भिंडे, वार्ड क्रमांक 3 से बाबुसिह लालु, वार्ड क्रमांक 4 से कबू भूरिया, वार्ड क्रमांक 5 से मांगीलाल चौहान, वार्ड कमांक 6 से ठाकुरसिंह जोहरसिंह, वार्ड क्रमांक 7 से हजरी अजनार, वार्ड क्रमांक 8 से रिकूंबाला डावर, वार्ड क्रमांक 9 से अनीता चौहान, वार्ड क्रमांक 10 से लीला चौहान, वार्ड क्रमांक 11 से हजरी बाई खरत, वार्ड क्रमांक 12 से रायसिंह भयडिया एवं वार्ड क्रमांक 13 से सुरेखा ठकराला विजयी रहे। कलेक्टर सिंह ने समस्त विजयी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, एसडीएम आलीराजपुर लक्ष्मी गामड सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। Post navigation वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत पुलिस ने की कार्रवाई इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराते हुए वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ा, केस दर्ज