श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा
झाबुआ। कैथोलिक डायसिस के पंचकुई स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कृपाओं की माता मरियम का पर्व 7 फरवरी को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कैथोलिक चर्च पंचकुई के संचालक फादर जोसेफ अमुदकनी व सहायक फादर एलियास ने बताया कि ग्रोटो पर्व के मुख्य याजक बिशप डॉ. बसील भूरिया होंगे तथा मुख्य प्रवचक बिशप डॉ. टीजे चाको इंदौर एवं विशिष्ट अतिथि बिशप डॉ. देवप्रसाद गणावा उदयपुर रहेंगे। समारोह जुलूस के साथ 1 बजे इमली मैदान से प्रारंभ होगा तथा 7 फरवरी दोपहर 3 बजे ग्रोटो स्थल पहुंचकर मिस्सा पूजा का विशेष समारोह होगा। कैथोलिक चर्च के फ्रांसिस कटारा ने बताया कि माता मरियम के विषेश भक्ति हेतु नौ दिनी नौवेना शुक्रवार से प्रारंभ होगा जो प्रतिदिन शाम 4.30 बजे से रोजरी माला प्रार्थना से शुुरू होकर मिस्सा पूजा के साथ समाप्त होगी। इन्ही नौ दिनों में शाम 8 बजे से 10 बजे तक गरबा का आयोजन रखा गया है। समारोह में प्रतिवर्षानुसार राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से आएंगे। मरियम भक्तों के लिये मेघनगर से पंचकुई आने जाने हेतु विशेष व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु माता मरियम संघ, युवा संघ पल्ली परिशद के साथ रूपसिंह भूरिया, सचिव दीदास दाहमा, मथियास भूरिया, दाविद कटारा, रतना गरवाल सहयोग प्रदान कर रहे है। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस पीआरओ फादर रोकी शाह एवं मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
Prev Post
Next Post