आलीराजपुर। बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा शुरू हो चुकी है l। बालटाल दुमेल मार्ग से आलीराजपुर जिले का पहला जत्था 2 जुलाई को पैदल बाबा अमरनाथ के दर्शन कर के रात 12 बजे बालटाल बेस कैंप पहुंचे। अगले दिन वेष्णोदेवी के दर्शन कर आलीराजपुर पहुंचा जिनका स्वागत नगर के गणमान्य नागरिकों ने किया। यात्रा में शामिल आलीराजपुर जिले के छह यात्री, दीपक दीक्षित, महेश चौहान ,राजू चौहान ,गौतम चौहान ,गोलू डावर, बन्टी डुडवे शामिल थे। यात्री दीपक दीक्षीत ने बताया के कोराना काल के दो वर्षो के बाद यात्रा शूरू होने से लोग बहुत उत्साहित थे। बड़ी संख्या में संख्या में यात्री बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ के दर्शन करने पहुच रहे हैं । दीक्षित ने बताया अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए सिक्योरिटी अब की बार सबसे ज्यादा अलर्ट पर है। धारा 370 के हटने के बाद आतंकी बौखलाए हुए है, टारगेट कीलिंग का रास्ता अपना सकते हे इसके लिये यात्रियो को शासन की गाइड लाइन के हिसाब से यात्रा करे । इन्होंने किया स्वागत यात्री संघ के विष्णु गोराना, सुनिल भावी ,हितेश परमार ,ओमू बेड़ियां ,बालकृष्ण गुप्ता ,कैलाशकमेडिया, आशु दुबे ,आशुतोष पंचोली ,आदी लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया । Post navigation निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 शिक्षक निलंबित मोटरसाइकिल चुराने वाला आरोपी पकड़ाया