अशोक बलसोरा झाबुआ लाइव संपादक झाबुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का द्वितीय चरण समाप्त होने के बाद पारा के समीप नरसिंहपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में इस बार एक नया कीर्तिमान बनाया है। नरसिंहपुरा के समाजसेवी एवं युवा नेतृत्व शंकर सिंह डोडवे को क्षेत्र की जनता ने इस बार अपना आशीर्वाद दिया। इस पर क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान ने स्वयं उनके गृह क्षेत्र नरसिंहपुरा पहुंचे एवं पुष्प माला से स्वागतकर बधाई दी। साथ ही साथ ग्राम पंचायत को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर शंकर सिंह डुडवे के समर्थकों का ताता लगा हुआ था और सभी एक स्वर में से को अपना आशीर्वाद देने पर सभी का अभिवादन कर रहे थे। इस चुनाव में खास बात यह रही कि जब से पंचायती राज लागू हुआ था तब से लेकर अभी तक नरसिंहपुरा लोकल का सरपंच नहीं बना था। यह पहला अवसर है कि 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार नरसिंहपुरा गांव के बेटे शंकर सिंह डुडवे ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। नरसिंहपुरा पंचायत के अंतर्गत नवापाड़ा ओकाला एवं नरसिंहपुरा 3 गांव को मिलाकर नरसिंहपूरा पंचायत बनी है। Post navigation ढाबे पर अचानक लगी आग, तीन लोग झुलसे मुस्लिम समाज ने बाईक से निकाली तिरंगा रैली, जगह जगह हुआ स्वागत