वीरेंद्र बसेर, घुघरी घुघरी गाँव से पहला बेटा जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बन गया है। घुघरी गांव के जवरसिंह कटारा का पुत्र आकाश कटारा ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से पढ़ाई कर एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। आकाश ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। खास बात ये है की आकाश डिग्री लेने पारंपरिक आदिवासी परिधान में पहुंचा। आकाश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता जवरसिंह कटारा, सुरमा कटारा एवं अपने गुरुजनो को दिया। आकाश के इस दीक्षांत समारोह में उसके परिजन सज्जनबाई कटारा, सावली बघेल,संतोष गामड़,सोवनी मालिवाड ने शिरकत कर बधाई दी। Post navigation कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने डाली रेड वाहन चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार