अर्पित चोपड़ा, खवासा पिछले 7 वर्षो से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी को पकड़ने में खवासा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार जेएमएफसी कोर्ट पेटलावद के केस नंबर 287/2015 अपराध क्रमांक 89/2015 धारा 279,337,338 भादवि मे फरार आरोपी सुनील पिता रुमाल सिंह कतिजा उम्र 25 निवासी भेरूगढ़ एवं जेएमएफसी कोर्ट थांदला के केस नंबर 672/2015 धारा 323,325,504,34 भादवि मे फरार आरोपी बदरू पिता हवसिंह गरवाल निवासी कदवाली को गिरफ्तार कर स्थाई वारंट तामील किया गया है। दोनों आरोपी लगातार 07 वर्षो से फरार चल रहे थे। फरार वारंटी धरपकड़ में चौकी प्रभारी खवासा उप निरीक्षक अशोक बघेल, आरक्षक अनिल, आरक्षक पुखराज, आरक्षक राकेश, आरक्षक मदन, आरक्षक भूरसिंह, आरक्षक रवि का विशेष योगदान रहा। Post navigation जोबट कांग्रेसी नेता निर्मलसिंह (मोनू) व अनिता गाडरिया को कांग्रेस ने किया 6 साल के लिये निष्कासित पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा