आलीराजपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज इंदौर श्री चन्द्रशेखर सौलंकी के द्वारा जिलें की पुलिस की मुश्तैदी एवं चाकचौबंद व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ करनें के उद्देश्य से दिनांक 06 जून की मध्यरात्रि में थाना नानपुर आकस्मिकरूप से पहुंचकर संपूर्ण थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण रात्रि 02 बजे से 03 बजे तक चला, इस दौरान थाना नानपुर में रात्रि डयूटी में उपस्थित कर्मचारीगण उप निरीक्षक भूपेन्द्र खरतिया, सउनि मंजीतसिंह, आर राकेश, आर दिलीप उपस्थित मिले। इसी तरह पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने रात 12 से 2 बजे तक सोंडवा थाने का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान निम्नानुसार थाना रिकार्ड का सूक्ष्मता से अवलोकन कर आवष्यक निर्देश दिये गये।
