आरिफ हुसैन@चंद्रशेखर आजाद नगर ग्राम करेटी में रविवार रात्रि करीब 8 बजे एक मोटरसाइकिल बबूल के पेड़ से टकरा गई। जिसमे बाइक चालक और बाइक के पीछे बैठे दो बालक 14 व 15 वर्षीय गम्भीर घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आज़ाद नगर लाया गया। उपचार कर तीनो को दाहोद रेफर किया गया। जिसमें दाहोद ले जाते समय योगेश पिता कालिया मावी भील 14 वर्ष निवासी बड़गांव मावडा फलिया ने दम तोड़ दिया। प्रताप पिता सामा 30 वर्ष निवासी ग्राम बिनत को चेहरे पर फेक्चर बताया जा रहा है। चरण पिता नरसिंग बोरकारा 15 वर्ष को सिर पर गंभीर चोट लगने से बालक चरण की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्राम बड़गांव के निवासी नटवर गोहिल ने बताया कि बड़गांव मावडा फलिया से बारात में ग्राम अमनकुआ के झोतराडा में गए थे। बड़गांव घर वापस लौटते समय ग्राम करेटी में यह हादसा हो गया। जिसमे योगेश पिता कालिया मावी 14 वर्ष की मौत हो गई। जिसका आज़ाद नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। Post navigation चौहान भाजयुमो के जिला महामंत्री मनोनीत पत्रकार अगर ठान ले तो समाज में सत्य को स्थापित करने से कोई किसी को रोक नहीं सकता-ओझा