झाबुआ। गणंतत्र दिवस 26 जनवरी का समारोह शासकीय चन्द्रशेखर महाविद्यालय कालेज ग्राउंड झाबुआ में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रात: 9.7 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री संदेष का वाचन किया जाएगा। 9.22 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर किया जाएगा। प्रात: 9.45 बजे पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उसके बाद शासकीय विभागों की झांकियो का प्रदर्षन किया जाएगा एवं पुरस्कार वितरण होगा। समारोह स्थल पर राश्ट्रीय भावना एवं झाबुआ की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जाएगी। गणतंत्र दिवस पर विभागों के शासकीय सेवकों शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। सभी षासकीय कार्यालयो पर 25 जनवरी की रात्रि को विद्युत व्यवस्था की जाएगी। गणतंत्र दिवस पर षासकीय कार्यालयों पर राश्ट्रीय ध्वज को गरिमा मय स्थिति में फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह की समाप्ति के बाद दोपहर 12 बजे वृद्धा आश्रम एवं विशेष आवश्कता वाले बच्चों के लिए कम्प्यूटर सेंटर का उद्घाटन एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन विकलांग केन्द्र रंगपुरा में किया जाएगा।
Trending
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई