योगेन्द्र राठौड@सोंडवा मां नर्मदा के भक्त भैया जी सरकार सोंडवा तहसील मे अपनी नर्मदा परिक्रमा के दौरान पहुंचे। मां नर्मदा की परिक्रमा वे पिछले 564 दिनो से भी अधिक समय से मां नर्मदा के संरक्षण के लिए निराहार रहकर परिक्रमा कर रहे है। मप्र की जीवनदायिनी नर्मदा नदी के कैचमेंट एरिया को बचाने और जीवित नदी का दर्जा देने के लिए निराहार रहकर लड़ाई लड़ रहे नर्मदा मिशन के संस्थापक भैयाजी सरकार। मां नर्मदा, गौवंश व प्रकृति-पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के उद्देश्य के साथ सत्याग्रह महाव्रत कर मिशन चला रहे हैं। नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थ सद्गुरु श्री भैयाजी सरकार पांचवीं बार नर्मदा परिक्रमा पर हैं। Post navigation सोंडवा मंडल में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत त्रिदेव प्रशिक्षण दिया कद्दावर कांग्रेसी नेता पटेल का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत