थांदला। जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला की प्राचार्य भावना शेल्के के निर्देशों पर प्रवेश परीक्षा प्रभारी संतोष चौरसिया ने बताया कि कक्षा 6वी चयन परीक्षा में कुल रजिस्टर्ड 4327 बच्चों में से 2426 बच्चों ने परीक्षा दी यह परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा निर्धारित कुल 12 केंद्रों पर आयोजित हुई थी यह परीक्षा कुल 80 सीटों के लिए हो रही थी जिसमें 4327 में से बच्चों में से 1901 बच्चे अनुपस्थित पाए गए। नवोदय विद्यालय की तरफ से इस परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्राध्यक्ष और 19 केंद्र स्तरीय आब्जर्वर , तथा कलेक्टर सोमेश मिश्र द्वारा थांदला, पेटलावद, मेघनगर के तहसीलदारों को फ्लाइंग स्कड नियुक्त किया गया था पूरी परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कोविड-19 के समस्त नियमों का पालन किया गया । प्राचार्य भावना शेलके ने जिले के कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारियों और सभी केंद्राध्यक्ष और केंद्र स्तरीय आब्जर्वर का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *