चंद्रशेखर आज़ाद नगर। आलीराजपुर जिले के आजाद भवन में रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय और झाबुआ आलीराजपुर जिला प्रभारी माधवसिंह किराड़े जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए रहे है। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया ने बताया पदाधिकारी अलीराजपुर जिले के पधाधिकारियों से जिले में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए किए गए कामों का जायजा लेंगे। साथ ही जिले में मार्च और अप्रैल माह में पार्टी से जुड़े नवीन कार्यकर्ताओ को पार्टि का नियुक्ति पत्र देकर विधिवत सदस्य बनाया जायेगा। मुकेश उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष माधवसिंह किराड़े, झाबुआ-अलीराजपुर प्रभारी आगामी दिनों में जोबट, उदयगढ़, सोंडवा ब्लाकों में पार्टी अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी। जिससे जिले में आगामी दिनों में होने वाले चुनावों में उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा जा सके। इस कार्यक्रम में जिस किसी व्यक्ति को आम आदमी पार्टी से जुड़ना है वो मोबाइल नंबर 9329372404 पर फोन करके जुड़ सकते है या फिर कल आलीराजपुर जिले में आजाद भवन में आकर भी सदस्यता या पार्टी से जुड़ सकते है। Post navigation आजाद नगर के छात्रों ने फहराया परचम, उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन ईद से पहले भ्रमण पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, ड्रोन से लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा