आलीराजपुर। समीपस्थ जैन तीर्थ लक्ष्मणी में शनिवार को आचार्य श्रीमद नित्यसेनसूरि महाराज सा का आगमन हुआ। आचार्यश्री से आशीर्वाद लेने क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल पहुंचे। इस दौरान उन्होने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। गौरतलब है कि आचार्यश्री नानपुर में नवनिर्मित नांदुरी तीर्थ की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष रूप से आए है। विधायक पटेल ने चारित्ररत्नविजय से भी धर्म चर्चा की। इस दौरान संतोषीलाल जैन, ललित जैन, अश्विन जैन आदि मौजूद थे। Post navigation बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विधायक पटेल ने दी बधाई नवोदय कक्षा चयन परीक्षा संपन्न हुई