मुकेश परमार @ क्राइम रिपोर्टर अलीराजपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के डोबलाझीरी गांव में आपसी विवाद में दो अलग अलग पक्षों के दो लोगों की धारदार हथियार फालिया मारकर हत्या कर दी गयी , पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भगोरिया हाट के दौरान डोबलाझीरी के दलसिंह एवं पड़ोसी सडती गांव के छुटला के बीच ढोल बजाने को लेकर विवाद हुआ था जिसका पंचायत में 30 हजार में तोड़ हो गया था और सड़ती गांव के पक्ष ने 10 हजार रुपए भी दिये थे लेकिन शेष रकम के लिए टालमटोल किया जा रहा था आज शाम करीब 7.30 बजे के आसपास जब एक घाटा नुक्ता आयोजन से छुटला पक्ष लौट रहा था तभी फिर दोनों पक्षों में आमना सामना हो गया जिसमे डोबलाझीरी के दलसिंह ओर सडती गांव के छुटला की मौत हो गयी , सुचना मिलने पर एसपी अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के पहुंचे और घटना का जायजा लिया और दोनों गांवों में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गयी है ! Post navigation गुजरात कांग्रेस प्रदेषाध्यक्ष हार्दिक पटेल कल अलीराजपुर मे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर देंगे मार्गदर्शन शासकीय परिसर में धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप, सौंपा ज्ञापन