फिरोज खान @ आलीराजपुर

गुजरात राज्य के तेज तर्रार एवं युवा नेता, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 20 अप्रेल बुधवार को आलीराजपुर आएंगे। इस सबंध मे जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि 20 अप्रैल को गुजरात कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत कुक्षी जिला धार प्रवास पर जाते हुए अलीराजपुर के पटेल कृषि फार्म हाउस पर 11ः30 बजे रुकेगे। श्री पटेल यहां पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर उनसे चर्चा करंगे। इस दौरान श्री पटेल कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, सक्रियता व मजबुती को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, मप्र महिला कांग्रेस महामंत्री सेना महेश पटेल, युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण मंडलोई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पंवार सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। श्री राठौर ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम मे शामील होकर सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *