जितेंद्र वाणी, नानपुर प्राचीन श्री राम कालाराम स्वरूप मंदिर में विराजित रामनवमी पर्व बहुत ही आध्यात्मिक धार्मिक रूप में धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। मंदिर को विद्युत साज-सज्जा गुब्बारे एवं फूल मालाओं से सजाया गया था। साथ ही अखंड रामायण पाठ का वाचन श्री राम मित्र मंडल द्वारा रखा गया। राम नवमी कार्यक्रम के मुख्य यजमान अशोक मांगीलाल वाणी के घर से ढोल ताशे के साथ भगवान राम जी के दरबार वस्त्र आभूषण लेकर साथ भगवा ध्वज लेकर मंदिर पधारे। ठीक दोपहर 12:00 बजे भए प्रकट कृपाला दीन दयाला प्रभु राम जी के जन्म उत्सव पर सभी ने उत्साह पूर्वक दर्शन कर प्रभू से अपने घर परिवार नगर राष्ट्र की उन्नति व सुख शांति की प्रार्थना की गई। महाआरती कर प्रसादी बांटी गई। प्रति वर्ष रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है जो कि पूरे 24 घंटे चलती है। इसका समापन सुंदरकांड के मंत्रों के साथ शाम को ठीक 5 बजे हवन में आहुति डालकर पूर्णाहती की गई। इसी कड़ी में रात्रि 8 बजे श्री राम मित्र मंडल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा नवाचार करते हुए 108 हनुमान चालीसा का पाठ एकसाथ एक जगह बैठकर एक साथ की गई। जिसमें सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए हनुमान चालीसा पाठ का वाचन किया। Post navigation हर्षोल्लास के साथ मनाया रामनवमी पर्व, शोभायात्रा निकाली गई तेजाजी मंदिर पर हुआ महा भंडारे का आयोजन