थांदला। थांदला रोड़ से बजरंगगढ़ के मध्य रेल्वे पुलिया के निकट रेल्वे ट्रेक के मध्य किसी अज्ञात युवक की लाश पड़ी मिली। घटना स्थल को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरने से युवक के सिर पर गहरी चोट आई है जिससे उसकी मौत हुई हो। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुँचे और थांदला पुलिस थाने को सूचित किया परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है। जबकि घटना कल शाम की बताई जा रही है। सूत्रों ने रेल्वें सुरक्षा समिती से सम्पर्क कर जानकारी दी जिससे समिति सदस्यों ने दूरभाष से तत्काल थांदला पुलिस थाने पर सम्पर्क कर त्वरित कार्यवाही करने का निवेदन किया गया। Post navigation ट्रैक्टर और बाइक सवार में टक्कर बाइक सवार की मौके पर मौत, वही एक बच्ची गंभीर रूप से घायल पीईबी घोटाले को लेकर युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन