मयंक गोयल @ रानापुर

वागलावाट मोहनिया मैं आज 10 अप्रैल को अभी अभी कुछ समय पूर्व करीब 03 बजे की घटना बताई जा रही है जहां एक बाइक सवार ओर ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई । इस टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई साथही बाइक पर सवार एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई । जानकारी के अनुसार बाइक सवार जिसका नाम मांगीलाल बताया जा रहा है जो बन से डोचका की ओर जा रहा था वही ट्रैक्टर सामने की ओर से आ रहा था इसी बीच भीषण हादसा हो गया । हादसे की सूचना मिलने के बाद नजदीकी राणापुर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची साथ ही गंभीर घायल बच्ची जिसका नाम जोया बताया जा रहा है उसको प्राथमिक उपचार के लिए 108 के मदद से विजय सिंगाड, पायलेट विनोद चौधरी द्वारा राणापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया । जहां से उन्हें जिला अस्पताल झाबुआ रेफर कर दिया गया । साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए राणापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *