झाबुआ। परम् पूज्य वंदनीय दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा द्वारा प्रतिश्ठित जैन तीर्थ स्थानीय श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में त्रि-दिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव 22 जनवरी से धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें निश्रा प्रदान करने हेतु परम् पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेष श्रीमद् विजय रविन्द्र सूरीश्वरजी मसा के आज्ञानुवर्ती परम् पूज्य शासन प्रभावक महामांगलकि प्रदाता जीवदया प्रेमी मुनिप्रवर ऋषभचन्द्रविजयजी मसा एवं मुनिराज रजतचन्द्र विजयजी मसा आदि मुनि मंडल पधार रहे है। रतनलाल रूनवाल की स्मृति में श्यामुबाई रूनवाल परिवार द्वारा आयोजित उक्त भव्य आयोजन को लेकर श्री संघ एवं रूनवाल परिवार द्वारा तैयारियां की जा रहंी है। त्रि-दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन 22 जनवरी को प्रात: 8 बजे गौड़ी पाश्र्वनाथ मंदिर पर नवकारसी का आयोजन होगा। यहां से 9 बजे पूज्य गुरू भगवंतों का शहर में प्रवेश होगा। सुबह साढ़े 10 बजे बावन जिनालय में धर्मसभा होगी। दोपहर 2 बजे पाश्र्वनाथ पंच कल्याणक पूजन हेमेन्द्र सूरी महिला मंडल द्वारा पढ़ाई जाएगी। रात्रि साढ़े 7 बजे भक्ति भावना का कार्यक्रम एवं लक्की ड्रा का आयोजन होगा। 23 जनवरी को सुबह 7 बजे भक्तामर एवं गुरू चालीसा का मंगलपाठ, सुबह भक्ति संगीतमय पाश्र्वनाथ वंदनावली का आयोजन होगा। दोपहर भक्तामर महापूजन पश्चात प्रभावना वितरित की जाएगी। 24 जनवरी को सुबह 7 बजे भी भक्तामर एवं गुरू चालीसा का मंगलपाठ एवं लक्की ड्रा तथा प्रभावना, साढ़े 9 बजे ‘भगवान मैं तुझे भूलू नहींÓ संगीतमय आयोजन, दोपहर सवां 12 बजे राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा की गुरूपद महापूजन होगी।
Trending
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Next Post