मुकेश परमार@ क्राइम रिपोर्टर अभी अभी पेटलावद पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर के बीचोबीच कुम्हार मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति के यहाँ से अवैध रूप से रखी डिटोनेटर और जिलेटिन की छड़े बरामद की है। मामले में गुड्डू मंसूरी नाम के व्यक्ति को थाने लाया गया है और कार्यवाही अभी जारी है। हालाकि अभी इसका पता नही चल पाया है कि जब्त डिटोनेटर और जिलेटिन छड़ो की मात्रा कितनी है। फिलहाल एक बड़ी कार्यवाही पुलिस ने की है। 2015 के हादसे के 6 साल बाद भी इनका धंधा करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है और सैकड़ों नगरवासियो जान खतरे में डाल रहे है। बड़ा सवाल यह है कि उक्त व्यक्ति के पास यह डीटोनेटर और जिलेटिन कहां से आई। हालाकि इस पूरे मामले में पुलिस अभी तक कुछ बता नही रही है। टीआई संजय रावत ने बताया अभी कार्यवाही चल रही है। इसमें छड़ो की संख्या दोनो डिटोनेटर और जिलेटिन 28-28 है । Post navigation रफ्तार ने ले ली फिर एक जान; रात में हुआ स्टेट हाइवे पर दर्दनाक हादसा; हादसे में पलटी बस; कई यात्री गंभीर घायल नानपुर और उमराली भगोरिया में विधायक मुकेश पटेल और युवा नेता पुष्पराज पटेल ने जमाया रंग