सलमान शैख @ पेटलावद एक बार फिर रफ्तार के सामने एक व्यक्ति काल के गाल में समा गया। बीती रात तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक चलने वाली स्लीपर बस से हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार करड़ावद निवासी ईश्वर आंजना की दुखद मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक सवार को काफी दूर तक बस घसीटते हुए बस पलटी खा गई। बस पलटने के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। वहीं बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है बाइक सवार पेटलावद से करड़ावद अपने घर जा रहा था वहीं शताब्दी वीडियो कोच बस बदनवार से गुजरात की ओर जा रही थी। तभी करड़ावद के पहले हनुमान घाटी के सामने मोड़ से पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे बस के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना के बाद आज शनिवार को घटना में मृत हुए ईश्वर आंजना का अंतिम संस्कार किया गया। हादसा कैसे हुआ इसका पता अभी तक चल नही पाया है। Post navigation ग्राम बलेड़़ी मे किसानो को ड्रिप इरीगेशन योजना के तहत वितरीत की गई सामग्री 2015 के भयंकर हादसे के बाद भी सबक नहीं; पेटलावद में बीचोबीच स्थित घर से बरामद हुए डिटोनेटर और जिलेटिन ..