थांदला। शहर एवं ग्रामीण अंचल में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। सुबह प्राप्त रिपोर्ट में जहां सभी मामले जवाहर नवोदय विद्यालय के थे, तो वही शाम को आई रिपोर्ट में अधिकांश मामले थांदला नगरीय क्षेत्र के निकले । प्राप्त जानकारी अनुसार थांदला के ग्राम चिखलिया मैं उन 50 वर्षीय महिला, उदयगढ़ में 59 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय बच्चा पाया गया है। जबकि अन्य 8 मामले थांदला नगर के विभिन्न कॉलोनियों एवं नगरी क्षेत्र के हैं। थांदला की गांधी चौक में 17 वर्षीय युवती पॉजिटिव आई है, जबकि आजाद मार्ग में 26 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। सिंचाई विभाग में एक पुरुष 28 वर्षीय, इंद्रपुरी कॉलोनी में 59 वर्षीय पुरुष एवं 53 वर्षीय महिला, ऋतुराज कॉलोनी में 32 वर्षीय महिला एवं 15 वर्षीय बालिका, संजय कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। आ जाए पोजिटिव के साथ नगर में एक्टिव मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, जिनकी संख्या तकरीबन 40 तक पहुंच गई है। नगर में बढ़ रहे कोविड-19 को रोकने के लिए बीएमओ अनिल राठौड़ सहित स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि समस्त जनता मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साथ ही किसी प्रकार के कोरोना सिम्टम्स होने पर अपनी जांच अवश्य करवाएं। साथ ही सभी पात्र लोगों वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं, जिससे नगर में एवं आसपास क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर लगाम लगाई जा सके।
Trending
- छकतला में धूमधाम से मनाई गई वीर दुर्गादास जयंती, निकला भव्य चल समारोह
- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने निकाली तिरंगा यात्रा
- वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
- नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
- युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया