झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता – पद्मावती तट स्थित शमशान घाट स्वर्ग वाटिका के जीर्णोद्धार का कार्य तेज गति चल रहा है। स्वर्ग वाटिका पर अंतिम संस्कार स्थल पर शेड, बैठने के लिए सीढ़ीनुमा बैठक, नहाने हेतु स्नानागृह पानी हेतु ट्यूबवेल एवं लकडि़यों हेतु गोदाम लगभग बन कर मूर्तरुप मे आ चुके है। थांदला चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा जन सहयोग से जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट के अनिल भंसाली ,राजीव सोनी, मयूर तलेरा, विपिन नागर, विजय भिमावत समेत 25 से अधिक सदस्यों द्वारा सक्रिय भागीदारी कर जीर्णोद्धार हेतु अथक प्रयास किए जा रहे है। पूर्व मे शमशान घाट को सुव्यवस्थित करने हेतु लायंस क्लब द्वारा अपने प्रयास किए। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष समरथमल तलेरा, प्रकाष पाटीदार, सांवलिया सोलंकी, बद्रीलाल गुप्ता ,किषोर पडियार, ओम प्रकाष बजाज, आर.सी धनवारिया समेत सदस्यों द्वारा भी जीर्णोद्धार हेतु प्रयास किए गए।
दयनीय स्थिति थी शमशान घाट की
जीर्णोद्धार के पूर्व शमशान घाट की हालत दयनीय थी। घाट पर बैठने, दाह सस्ंकार करने, स्नान करने की समुचित व्यवस्थाओ का अभाव था। स्नानागृह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। स्नान हेतु पानी की व्यवस्था का अभाव था। घाट के आस पास फैली गंदगी की वजह से अतिंम सस्ंकार हेतु पहुचने वाले लोग बदबू एवं गंदगी से परेशान हो जाते थे।
वाटिका के रुप मे बनेगा शमशान घाट
ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि जीवन के अंतिम विश्राम शमशान घाट को स्वर्ग वाटीका के रुप मे तैयार किया जा रहा है। स्वर्ग वाटीका के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाई जा चुकी है। अंतिम सस्कार स्थल पर ष्शेड बने हुये ष्शेड मे ष्शवदाह की गई व्यवस्था से कम लकडि़यों मे शव दाह किया जा सकेगा। वही स्नाना गृह मे नल एवं षावर की व्यवस्था की जा रही है। पेवर एवं पौधारोपण कर स्वर्ग वाटिका को वाटीका के रुप मे तैयार किया जाएगा। ट्रस्ट के सदस्यों ने नगर वासियों से जीर्णोद्धार के लगातार चलते रहने हेतु जन सहयोग करने हेतु निवेदन किया है। ताकि शीघ्र कार्य पूर्ण हो जाए।
Trending
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
- नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
- युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया