बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी
खरडू बड़ी – शा. उ. मा. वि. खरडू बड़ी संकुल केंद्र के अंतर्गत प्रा. वि. मातासुला भूरिया के शिक्षक श्री सागर लाल सोलंकी का दिसंबर माह मे सेवा निवृत्ति होने पर एवँ संकुल केंद्र में पदस्थ श्री मति सविता भूरिया, कु. अलका बिलवाल व मोहनसिंह मेडा का स्थानांतरण होने से शाला परिवार द्वारा विदाई एवँ सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे श्री सोम सिंह सोलंकी सेवा निवृत्त शिक्षक एवँ श्रीमती रेणु कछावा सहायक शिक्षक के मुख्य अतिथि में संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री जगदीश चंद्र सोलंकी, संकुल प्रभारी श्री शंकरसिंह राठोड, स्थापना प्रभारी श्री दिनेश टांक, लेखा प्रभारी श्री टीकू सिंह मोहनिया, सी. ए. सी. श्री कन्हैयालाल बामनीया के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! सरस्वती वंदना श्री कैलाश पाटीदार द्वारा प्रस्तुत की गयी इसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया! कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने अपने उद्बोधन देकर कार्यक्रम को अति ग़मगीन माहौल के साथ जीवन मे शैक्षणिक गुणवता में नवाचार लाने के अथक प्रयासों को सराहा गया तथा शासकीय सेवा को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की प्रेरणा दी गई एवँ सेवा निवृत्त श्री सागर लाल सोलंकी, स्थानांतरित श्री मति सविता भूरिया, कु. अलका बिलवाल एवँ श्री मोहन सिंह मेडा को संस्था परिवार ने साफा, साल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट किया! कार्यक्रम मे श्री दरयाव सिंह राठोड, कमलेश तिवारी, शंकर राठौड़,गायत्री पाटीदार, गायत्री खरावडीया, सुहाना शैख, मोना गुंडीया, अनीता दोहरे, अमरसिंह गुर्जर, प्रियंका डांगी, जगनसिंह रावत, विनोद चौहान, टीना मावी, प्रीति डामोर, कांता मोहनिया एवँ प्राथमिक, माध्यमिक शाला के सभी अतिथि शिक्षक एवँ स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन स्थापना प्रभारी श्री दिनेश टांक ने किया व आभार प्रकट श्री कैलाश पाटीदार ने किया!
Trending
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई
- मंडी फार्मगेट ऐप पर फिर शुरू होगा नगद भुगतान: किसानों और व्यापारियों के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव