सलमान शैख़@ झाबुआ Live
पेटलावद पुलिस इन दिनों एक्शन में दिख रही है। बीते कुछ दिनों में पुलिस ने चोरी सहित वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे बदमाशों को धरदबोचने में सफलता हासिल की है।
गौरतलब है कि पुलिस की यह कार्य योजना एसपी आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में, एसदिशनल एसपी व एसडीओपी के नेतृत्व में पेटलावद टीआई संजय रावत द्वारा बदमाशों को पकडने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है, जिसमें अलग-अलग नाकाबंदी के लिए रोड पर चैक पोस्ट लगाया जाकर रात्रि में चौकी बामनिया – में ग्राम नारेला, संगत, कुकडीपाडा, रतलाम की ओर से आने वाले की चैकिंग, चौकी करवड – में रतलाम रोड, हनुमान मंदिर, पेटलावद, रायपुरिया रोड, थान्दला टोल नाका तिराहा – भेरूघाट, अन्तरवेलिया – कल्याणपुरा रोड में चैकिंग पाईन्ट बनाये गये है जिससे कि रात्रि में कोई भी व्यक्ति दो पहिया, चार पहिया से निकलने वाले वाहनो की चैकिंग की जाकर आने-जाने का कारण पूछा जाकर संदिग्धों की पतारसी की जा रही है जिससे कि बाहरी चोरो का आवागमन अवरूद्ध होगा तथा सिविल ड्रेस में पुलिस की चौकसी की जायेगी, जिससे संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जा सके, डायल 100 व थाना मोबाईल का रिस्पान्स टाईम पर भी कम किया गया है। जिससे सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही की जायेगी एम्बुश लगाकर भी की जायेगी। चोरो पर निगरानी, सभी इन्ट्री व बाहरी पाईन्ट पर चैकिंग होगी। तथा ग्राम सातेर, मोईचारणी, नारेला, मुलथानिया, मकोडिया, कुकडीपाडा, संगत, बडी संगत, चापानेर, नाहरपुरा, उण्डवा, कसारबर्डी, नल्दी, करवड, सारंगी में संदिग्धो की धरपकड व तलाश की जा रही है, पास के जिले रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र के ग्रामों का, जिला धार के भेंसोला चौपाटी में लगातार अलग-अलग टीमे जाकर कार्य किया जा रहा है।
टीआई संजय रावत ने बताया पुलिस आम लोगो से भी अपील करती है कि कही पर भी अपराधियों की सूचना मिलने पर पुलिस थाना, चौकी पर तत्काल सूचना देवे जिससे कि अपराधियों को समय पर धरदबोचा जा सके।
Trending
- एक वर्ष में एक माह का मौन रखे, मौन में अपार शक्ति है : पंडित कमल किशोर नागर
- 15 दिन का आतंक खत्म… ग्राम कंदा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
- सोशल मीडिया की मदद से बिछड़ा बालक परिजनों से मिला, बरझर पुलिस ने पिता को सौंपा
- बिजली बिल जमा कराने के नाम पर ठगी का आरोप, विकलांग ने जनसुनवाई में लगाई गुहार
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खिड़कियों पर पथराव कर फोड़े शीशे
- आलीराजपुर में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गांधीगिरी के साथ सौंपा ज्ञापन
- मेघनगर में फूटा आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, बोलीं – “हमारी पगार अब तक नहीं आई
- पेटलावद में जनगणना अभियान के तहत सर्किल-3 ने हासिल की 100 प्रतिशत उपलब्धि
- कस्बा जोबट की कॉलोनियों में चोरों का आतंक, रात में CCTV में कैद हुई रेकी
- घर के दरवाजे का ताला तोड़कर दो मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश