झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेन्द्र बरमण्डलिया की रिपोर्ट

शाम ढलने के पहले नगर में एक वाहन में आग लगने का समाचार आग की तरह पूरे नगर में फैलकर चर्चा का विषय बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन से मेघनगर की ओर खाली बारदानों को भरकर आने वाला शारदा रोड लाइंस का एक ट्रक जिसका पंजीयन क्र एमपी 09 केसी 8513 अचानक मेन स्ट्रीट लाइट के तारों से भीड़ गया। जिससे बारदानों से भरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। वाहन में बाॅडी से ऊपर तक भरा हुआ बारदान ने जैसे ही आग पकड़ी चारो ओर हाहाकार मच गया। बारदानों में आग पकड़ते ही आसपास के बड़ी संख्या में मजदूर ट्रक के ऊपर चढ़ गए व जलते हुए बारदानों को नीचे फेंक दिया जिसके कारण ट्रक में तथा ट्रक में रखे हुए अन्य बारदान आग की चपेट से बच गए। वाहन मंे लगभग 56 बारदान की गठान बाॅडी के उपर तक भरा हुआ था जिसकी अनुमानित लागत लगभग 13 लाख रुपए की आंकी जा रही है। जिसमें से 20-25 गठानों में हानि हुई है। उक्त बारदान से भरा हुआ ट्रक मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम उज्जैन से भरकर एफसीआई गोदाम मेघनगर में खाली होने के लिये आया था। वाहन मालिक द्वारा यातायात नियमों को उल्लंघन करते हुए बाॅडी से उपर बारदान को भरकर लाते हुए घटना को आमंत्रित किया गया था जिससे एक बहुत बडी घटना घटित होने से बच गयी क्योंकि घटनास्थल के समीप ही पेट्रोल पम्प तथा वेयर हाउस के बड़े बड़े गोदाम स्थित थे जिसमें बड़ी संख्या मे शासकीय अनाज एवं बारदानो का ढेर लगा हुआ था। यदि ट्रक में भी आग लगती तो निश्चित रूप से बड़े विस्फोट की संभावना व्यक्त की जा सकती हैं। भविष्य में इस प्रकार की घटना पर लगाम लगाने के लिये पुलिस यातायात को सक्रिय रहना आवश्यक है वहीं दूसरी ओर ऐसे गोदामों के पास ही पानी समुचित व्यवस्था भी आवश्यक है क्योंकि जिस प्रकार से मजदूरों ने हैंडपम्प से पानी भरकर आग पर काबू पाया वह आम तौर पर संभव नहीं होता है। इसके लिये पिछले कईं दिनों से नगर में फायर ब्रिगेड की मांग की जा रही है एसा लगता है कि शासन एक बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
Trending
- पानी की अत्यधिक समस्या के चलते ग्राम पंचायत ने कार्यपालन यंत्री को दिया आवेदन
- छकतला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक गिरने से एक गंभीर, दो घायल
- पारा में अघोषित बिजली कटौती से दिग्विजय सरकार की यादें हुईं ताजा, गर्मी और शादी के सीजन में व्यापारी परेशान
- ग्राम अगोनी में त्रि-दिवसीय कालिका माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक
- कृषि आदान विक्रेता संघ थांदला ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- रोड निर्माण कंपनी की कछुआ गति से रहवासी व राहगीर परेशान
- जोबट में बड़ा हादसा: कचरा वाहन की टक्कर से 6 घायल, बच्चों सहित सभी का इलाज जारी
- BRC पेटलावद का कन्या और बालक पेटलावद संकुल की स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
- गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग: जोबट में सर्वधर्म समाज की एकजुट आवाज, तहसील में सौंपा ज्ञापन
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल का विधानसभा में भाजपा पर हमला- “महिलाओं के नाम पर सिर्फ़ दिखावटी राजनीति कर रही सरकार”
Prev Post
Next Post