झाबुआ। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सडक सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने निर्देश दिये कि स्कूली बच्चों के आटों एवं बस के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। ओवहलोडिंग रोकने के लिए अच्छा प्लान बनाकर रूटवाइज टीम बनाकर कार्यवाही की जाये। ओव्हर लोडिंग की मार्गवार कार्ययोजना बनाने के लिए पुलिस, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग की संयुक्त कमेटी बनाकर जानाकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय को 2 दिवस में उपलब्घ करवाए। बनी हुई कार्ययोजना के अनुमोदन के लिए पुनः 6 जनवरी को सायं 6 बजे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। सड़क दुर्घटना रोकने के चिन्हित स्थानों पर दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही संबंधित सड़क निर्माण एजेन्सी से करवाये। बैठक में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिस रोड पर निर्माण कार्य खराब होने से दुघर्टना होती है। वहाॅ संबंधित निर्माण एजेन्सी पर कानूनी कार्रवाई की जाए। शराब पीकर एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस निरस्त किए जाए। इस संबंध में सडक सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। सभी एसडीएम पार्किग जोन बनाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे।
Trending
- अवैध एवं जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 7 प्रकरण दर्ज
- 11 साल की उम्र में अनंता ने रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
- गणपति उत्सव में सेवा की मिसाल : पेटलावद के श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल ने लिया अनोखा संकल्प
- धौलखेड़ा में आदिवासी परिवार के घर घुसा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा
- आम्बुआ में नहीं चेत रहे अनेक जल उपभोक्ता, अल्प वर्षा और सूखे की बन रही भयावह स्थिति नहीं समझ पा रहे
- पुलिस अधीक्षक ने आवेदनकर्ताओं की समस्या सुनी, मौके पर ही शिकायतों का किया निराकरण
- बिजली कटौती और लो वोल्टेज के विरोध में सरपंच के साथ किसानों ने दिया धरना
- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय गीताबाई राठौड़ की मौत
- संत पं. कमल किशोर नागर को धमकी भरे संदेश की कड़ी निंदा, सर्व हिंदू समाज ने निकाली रैली
- बैंक खाते से 99,700 रुपए गायब, साइबर फ्रॉड की शिकायत
Prev Post