आलीराजपुर से रिजवान खांन की रिपोर्ट।
म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ भोपाल के आव्हान पर जिला
ईकाई आलीराजपुर द्वारा आज दिनांक 03.01.2016 रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2013 मे संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों के नियमितिकरण हेतू सामान्य प्रषासन विभाग द्वारा बनाई गई निति को लागू करवाने के लिये आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मित से निर्णय लिया गया कि 6.01.2016 को मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव एवं समस्त विभाग के प्रमुख सचिवों के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जावेगा। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभागों यथा मनरेगा, एन.आर.एल.एम., स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, वाटर शेड, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छ भारत मिषन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकि विभाग, सर्व षिक्षा अभियान, महिला बाल विकास विभाग के संविदा पद पर पदस्थ कर्मचारीगण सम्मिलित होगें। संविदा कर्मचारी महासंघ ने समस्त संविदा कर्मचारियों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।
Trending
- पीएमश्री स्कूल बरझर के प्रभारी प्राचार्य केशव सिंह सोलंकी को दी गई भावभीनी विदाई
- पानी की अत्यधिक समस्या के चलते ग्राम पंचायत ने कार्यपालन यंत्री को दिया आवेदन
- छकतला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक गिरने से एक गंभीर, दो घायल
- पारा में अघोषित बिजली कटौती से दिग्विजय सरकार की यादें हुईं ताजा, गर्मी और शादी के सीजन में व्यापारी परेशान
- ग्राम अगोनी में त्रि-दिवसीय कालिका माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक
- कृषि आदान विक्रेता संघ थांदला ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- रोड निर्माण कंपनी की कछुआ गति से रहवासी व राहगीर परेशान
- जोबट में बड़ा हादसा: कचरा वाहन की टक्कर से 6 घायल, बच्चों सहित सभी का इलाज जारी
- BRC पेटलावद का कन्या और बालक पेटलावद संकुल की स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
- गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग: जोबट में सर्वधर्म समाज की एकजुट आवाज, तहसील में सौंपा ज्ञापन
Next Post