झाबुआ। श्रीरामशरणम् समिति द्वारा 1 जनवरी को श्रीराम नाम की दीक्षा कुशलगढ़ (राजस्थान) में आयोजित की गई, जिसमें 2485 पुरूष एवं 1760 महिला सहित कुल 4245 व्यक्तियो ने श्रीराम नाम की दीक्षा ली। अब 2 जनवरी दोपहर 1 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, मंडावाव रोड दाहोद गुजरात में ब्रह्मविद स्वामी सत्यानंद महाराज ब्रह्मलीन परमपूज्य प्रेमजी महाराजएवं ब्रह्मलीन परम पूज्य श्री डाॅ. विश्वामित्र महाराज की असीम कृपा एवं सुक्ष्म उपस्थिति तथा रामबाबू ट्रस्टी स्वामी सत्यानंद धर्मार्थ ट्रस्ट नई दिल्ली के मार्गदर्शन में होगी। झाबुआ क्षेत्र को 22 सेक्टरो में बांटा गया है और इन 22 सेक्टरो मे मिला कर राम नाम के दीक्षित साधको की संख्या 1 लाख 71 हजार से ज्यादा है,जो राम नाम की उपासना कर रहे है और उन साधको को ईश्वर की स्पष्ट प्रतीति हो रही है जो पूरी तन्मयता से स्वामी जी महाराज के बताये गए नियमो के अनुसार साधना कर रहे है, राम नाम धुन गूंज से, भव भय जाते भाग राम नाम धुन ध्यान से, सब शुभ जाते जाग। श्रीरामशरणम् समिती झाबुआ ने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर राम नाम की दीक्षा ग्रहण करे।
Trending
- चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, महंगे सामान पर किया हाथ साफ
- अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा मनाया गया कबीर प्रकट उत्सव, विशाल शोभायात्रा के साथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
- नागणेच्या यात्रा संघ द्वारा अमरनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह
- निर्धन परिवारों की सुविधा के लिए ₹1.05 करोड़ से बनेगा भव्य तीन मंजिला अंबेडकर भवन, लगेगी आदमकद प्रतिमा
- सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
- अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक
- पद्मावती नदी में मिला युवक का शव, पुल पर खड़ी मिली बुलेट और चप्पल
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण