झाबुआ। समेकित छात्रवृति योजनांतर्गत विद्यार्थियों की समग्र पोर्टल पर मेंपिंग एवं छात्रवृति वितरण की समीक्षा आज 31 दिसम्बर को कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने की।समग्र पोर्टल पर विद्यार्थियो के मेपिंग एवं छात्रवृति वितरण की प्रगति पर नाराजगी जाहिर की एवं जिन प्राचार्यो ने समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया है उन्हे संपूर्ण कार्यवाही के लिए 2 जनवरी 2016 तक का समय दिया गया है। बैठक में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने प्राचार्यो को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि 31 दिसम्बर को छात्रों का पोर्टल पर मेंपिग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाये यह सुनिश्चित करे। एक जनवरी को शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं 2 जनवरी को शाम 5 बजे तक शत-प्रतिशत छात्रवृति वितरण करना सुनिश्चित करे। समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण ना करने वाले प्राचार्यो एवं संबंधित शासकीय सेवको के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाएगी एवं निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।बैठक में कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने सभी प्राचार्यो को निर्देशित किया कि प्रतिभा पर्व की सभी इन्ट्री आज शाम तक पोर्टल पर हो जाये यह सुनिश्चित करे। 15 जनवरी तक सभी डी.डी.ओ यह प्रमाण-पत्र दे कि सभी बच्चों को गणवेश की राशि का भुगतान कर दिया गया है।शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करे। बच्चों को आईआई टी. पीएमटी इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाये बच्चों की सुविधा के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाये। छात्रावास आश्रम की व्यवस्थाओं को भी मानीटर करे।आने वाले तीन माह में बच्चों के रिजल्ट सुधारने पर विशेष फोकस करे। रिजल्ट में गिरावट आई तो इसके लिए प्राचार्य को उत्तरदायी माना जाएगा एवं सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमति शकुन्तला डामोर, सयुक्त कलेक्टर मण्डलोई, जिला शिक्षा अधिकारी सोलकी, जिला परियोजना समन्वयक समेकित छात्रवृति श्री ज्ञानेन्द्र ओझा एवं प्राचार्य उपस्थित थे।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post
Next Post