झाबुआ। कृषि मंडी व्यापारी संघ द्वारा आज कृषि मंडी परिसर में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दौलत भावसार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में व्यापारियों ने अपनी परेशानियां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बताई वही इस अवसर पर व्यापारी प्रतिनिधि ने भावसार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं आप समस्त समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान कर रहे है मैं तो प्रतीक मात्र हूं। आपके द्वारा जो समस्याओं बताई गई है मैं भाजपा जिलाध्यक्ष व साधारण कार्यकर्ता के रूप में इन समस्याओं का निराकरण करने की उचित मंच पर मदद और सहायता करने हेतु आपका पक्ष रखूंगा। आप निश्चित होकर अपना व्यवसाय करें भाजपा सदैव आपके साथ है। इस अवसर पर दिलीप कुशवाह, कल्याणसिंह डामोर, लक्ष्मणसिंह नायक, मनीष शर्मा, राजा ठाकुर आदि कार्यकर्ता साथ में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृषि मंडी झाबुआ के व्यापारी प्रतिनिधि अशोक नागोरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संदीप जैन, मनोज संघवी, शैलेन्द्र मेहता सहित बडी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार )
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
- अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक
- पद्मावती नदी में मिला युवक का शव, पुल पर खड़ी मिली बुलेट और चप्पल
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- प्रेस क्लब जोबट ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी विदाई
- 10 लाख की विद्युत डीपी का लोकार्पण: विधायक सेना महेश पटेल ने कहा— वादे नहीं, काम हमारी पहचान
- सोंडवा में उड़द बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, किसानों को उन्नत खेती के लिए किया प्रेरित
Prev Post
Next Post