झाबुआ। श्रीरामशरणम् समिति झाबुआ द्वारा 3 से 5 जनवरी 2016 तक तीन दिवसीय खुला सत्संग का आयोजन होगा जिसमें देश-विदेश के साधक शामिल होंगेे। श्रीरामशरणम् झाबुआ पर आयोजित होने वाले खुले सत्संग के कार्यक्रम 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे नामदीक्षा दोपहर 3 बजे अधिष्ठानजी का प्रदाय सांय 7 बजे से 8 बजे तक सत्संग का शुभारंभ, रामायण पाठ, प्रवचन, 4 जनवरी प्रातः 7 से 8 ध्यान, भंजन-संकीर्तन, प्रातः 9 से 10 बजे गीतापाठ, प्रवचन, भजन दोपहर 12ः30 से 2ः30 बजे मोन 3 से 4 बजे अमृतवाणी संकीर्तन, प्रवचन सांय 7 से 8 बजे रामायण पाठ, प्रवचन, 5 जनवरी मंगलवार प्रातः 7 से 8 बजे ध्यान, भजन संकीर्तन प्रातः 9 से 10 बजे गीतापाठ, प्रवचन दोपहर 3 से 4 बजे अमृतवाणी, संकीर्तन आरती एवं समापन होगा। इस दोरान 3 जनवरी को श्रीरामशरणम् झाबुआ में नामदीक्षा का आयोजन होगा इसी तारतम्य में 27 दिसंबर को राम नाम की दीक्षा लेने के इच्छुक व्यक्तियों की एक विशाल बैठक का आयोजन झाबुआ में हुआ जिसमें बताया गया कि जीवन में सदगुरू क्यो आवश्यक है? साधना उपासना का क्या महत्व है? रामनाम की साधना कैसे सीधी सरल एवं प्रतिबंधो से मुक्त है अनपढ हो या ज्ञानी सभी के लिए बहुत ही उत्तम मार्ग है जो आडम्बर मुक्त है। समिति ने धर्मप्रेमी सज्जनों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर रामनाम की दीक्षा ग्रहण और जीवन को सफल बनाए।
Trending
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
- सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर
Prev Post