झाबुआ । कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मेघनगर के संत अर्नोल्ड स्कूल प्रांगण में तीन युवा भाई आगामी 27 दिसम्बर को आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत धारण करेंगे। आज की चकाचोंध सांसारिक भोतिकवादी युग में भी तीनों युवा ईश्वरीय वरदान प्राप्त कर प्रेम, शांति एवं दिन दुखियों की सेवा के लिये अपने आपको को ईश्वर को समर्पित करेंगे। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पीआरओ फादर राॅकी शाह ने बताया कि ग्रदर अश्विन माल जो कि केसी माल एवं निर्मला माल के सुपुत्र होकर अंतरवेलिया के निवासी है, ब्रदर जाॅनसन भूरिया निवासी अंतरवेलिया एवं ब्रदर जोस वसुनिया निवासी पंचकुई मेघनगर का पुरोहिताभिषेक बिशप डा. टी जी चाको कैथोलिक डायसिस इन्दोर के कर कमलों द्वारा एवं बिशप डाक्टर बसील भूरिया झाबुआ डायसिस, बिशप डा देवप्रसाद गणावा उदयपुर की दिव्य उपस्थिति में संपन्न होगा। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के लिये यही गोरवपूर्ण क्षण होगा जहां वर्ष में दूसरी बार तीन युवा भाईयों का पुरोहिताभिषेक होगा। इससे पूर्व 2015 में ही डूंगरीपाडा चर्च में पांच भाइयों का पुरोहिताभिषेक संपन्न हो चुका है। पुरोहिताभिषेक समारोह में लगभग 10 हजार से अधिक समाजजनों की साक्ष उपस्थिति में संपन्न होगा । उक्त जानकारी पीटर बबेरिया ने दी ।
Trending
- पद्मावती नदी में मिला युवक का शव, पुल पर खड़ी मिली बुलेट और चप्पल
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- प्रेस क्लब जोबट ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी विदाई
- 10 लाख की विद्युत डीपी का लोकार्पण: विधायक सेना महेश पटेल ने कहा— वादे नहीं, काम हमारी पहचान
- सोंडवा में उड़द बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, किसानों को उन्नत खेती के लिए किया प्रेरित
- सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक