आलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में विभागवार शिकायतों एवं योजना के संबंध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान उन्होने बताया कि जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 प्रारंभ किया जाएगा । बैठक में उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन से सीएम हेल्पलाइन से संबंधित समस्त प्रकार की शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें । उन्होंने ने विभिन्न विभाग वार लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुख को आवश्यक कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित विभाग पर लंबित शिकायत का एक एक बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज दिनांक 15 जुलाई को सायं 5ः30 बजे राजस्व महा-अभियान 2.0 को लॉन्च किया गया ं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होने ने इस अभियान के तहत की जाने वाली कार्यवाही एवं निराकरण के संबंध राजस्व अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए । इस बैठक में कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर , समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भू-अभिलेख के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation पीएमसी ऑपरेटर अशोक कुमार वर्मा की सेवा समाप्त की एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और पुलिस स्टाफ ने किया पौधारोपण