शान ठाकुर, पेटलावद अभी से कुछ देर पहले शहर के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के जर्जर भवन में एक युवक की लाश बरामद हुई है। युवक की लाश के आसपास कई नशीली सामग्री भी बरामद हुई है। हालांकि यह नशीली सामग्री युवक के पास कैसे आई और क्या यह युवक की ही है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना को लेकर मौके पर पहुंच चुकी है और आगे के कार्रवाई की जा रही है। युवक के शव को घटना स्थल से सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया है। म्रतक युवक का नाम जितेंद्र बामनिया बताया जा रहा है जो कि झाबुआ का रहने वाला है और वर्तमान में पेटलावद में रह रहा था। Post navigation स्टेट प्रेस क्लब ने मनाया राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अंगीकार दिवस. कोरोना की त्रासदी से समझ में आया पर्यावरण का महत्व- कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया