आलीराजपुर। भील सेना संगठन ने प्रदेश और जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र वसुनिया को संगठन का ज़िलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे सम्पूर्ण जिले के पदाधिकारियों व सदस्यों में हर्ष का माहौल हैं। संगठन के संस्थापक शंकर बामनिया तथा प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल की अनुसंशा पर जिम्मेदारी सौंपी गई । वीरेन्द्र वसुनिया अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ ब्लॉक से है जो पहले से भीलसेना संगठन में संगठन मंत्री के पद पर थे उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई । बड़ी जिम्मेदारी पाकर वसुनिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अपने कर्तव्य को निष्ठा , ईमानदारी से निभाऊंगा ।