मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे

0

लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

जनपद पंचायत पेटलावद की ग्राम पंचायत रायपुरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत भव्य विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 154 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर नेहा मीना, एसडीएम तनुश्री मीणा हेमेंद्र भट्ट मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण मालीवाड संजय कहार जितेंद्र राठौड सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। जनपद पंचायत पेटलावद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव जैन ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने कहा कि यह दिन सभी नवदंपत्तियों के जीवन का महत्वपूर्ण और यादगार क्षण है। उन्होंने वर-वधुओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में नशे से दूर रहने का संकल्प लें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।

इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने नवदम्पत्तियों को संबोधित किया उन्होंने मंच से सरपंच होमी नंदू निनामा की तारीफ की उन्होंने कहा कि विवाह के साथ ही जीवन का एक नया अध्याय प्रारंभ होता है। आज से दोनों के जीवन में कई नए रिश्ते जुड़ते हैं, इसलिए पति-पत्नी को एक-दूसरे के सहयोग से जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आयोजन में गायत्री परिवार द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार द्वारा संचालित यह योजना समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिले में बड़े उत्साह और व्यवस्थित ढंग से यह विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ है। मंत्री भूरिया ने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों की सराहना की।

कार्यक्रम स्थल पर मंत्री निर्मला भूरिया और कलेक्टर नेहा मीना ने सभी वर-वधुओं एवं उनके परिजनों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ भी दिलाई, जिसमें सभी ने यह संकल्प लिया कि वे जीवन में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत रायपुरिया की सरपंच होमीबाई नंदू निनामा, उपसरपंच दीपिका पवन सोलंकी तथा उनकी टीम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजन की बेहतर व्यवस्था के लिए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में सरपंच होमीबाई नंदू निनामा, उपसरपंच दीपिका सोलंकी, सचिव तोलसिंह निनामा, सहायक सचिव राजेंद्र सालवी सहित जनपद पंचायत की टीम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यश रामावत ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.