आलीराजपुर। आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के द्वारा शासन-प्रशासन को किये गए सार्थक पत्र व्यवहार एवं अपने स्तर से की गई पहल रंग लाई।श्री तोमर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कॉलेज के नामकरण के अनुरूप साइन बोर्ड लगाने की मांग की गई है।आदिवासी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष विजय कनेश ने कहा कि श्री तोमर के द्वारा किए गये अथक प्रयास से आज उसका परिणाम हम सभी के समक्ष देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय के नामकरण के बाद भी नवीन साइन बोर्ड नही लगाया जा रहा था।श्री तोमर सर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तत्काल क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर” के नाम से बोर्ड लगाने के लिए कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर एवं कॉलेज प्रशासन से मांग की गई थी। जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि विशाल द्वार पर लगे भव्य बोर्ड पर लिखे गए हमारे समाज के वीर क्रांतिकारी योद्धा को अब उचित मान सम्मान प्राप्त हुआ है। इस कार्य को सम्पादित करवाने में श्री तोमर साहब द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया हैं। Post navigation Previous Post महिलाओं एवं छात्राओं को एकत्रित कर नए कानून भारतीय न्याय संहिता की जानकारी दी